{“_id”:”6935643e201b70f8900046a9″,”slug”:”video-minister-arvind-sharma-in-sonipat-2025-12-07″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सोनीपत: सरकार ने सशक्तीकरण की दिशा में किसानों की संपन्नता पर दिया जोर: मंत्री अरविंद शर्मा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए उनकी संपन्नता पर जोर दिया है। प्रदेश सरकार भी गंभीरता से काम कर रही है। आज मार्केट कमेटियों में नवनियुक्त पदाधिकारियों का दायित्व है कि वह किसान हित के लिए निरंतर काम करें।
गन्नौर अनाज मंडी में रविवार को आयोजित समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा पहुंचे। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैन निशांत छौक्कर व वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक को मार्केट कमेटी कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को बीज से लेकर बाजार तक संरक्षण देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक का आह्वान किया कि वह इलाके के किसानों के लिए पूरी शिद्दत से काम करें। यह सुनिश्चित करें कि किसान प्रत्येक योजना का लाभ उठा सके और प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़े।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ छलावा करने वालों की राजनीति पर ताले जड़ दिए हैं। दशकों से किसानों को महज वोट के लिए इस्तेमाल करने वालों को लेकर आज हर नागरिक जागरूक हो चुका है। आज हम सभी का दायित्व है कि हम मिलकर किसान परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ उनको आधुनिक तरीके से खेती के लिए प्रेरित करें, ताकि किसान बाजार की मांग अनुरूप काम कर सके।
सोनीपत: सरकार ने सशक्तीकरण की दिशा में किसानों की संपन्नता पर दिया जोर: मंत्री अरविंद शर्मा