जींद: पांच दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रही अपराही मोहल्ले की महिलाएं, सड़क की जाम haryanacircle.com

[ad_1]


अपराही मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से पेयजल की समस्या से परेशान महिलाओं ने रविवार को सुबह सफीदों रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जाम लगते ही स्थिति बिगड़ गई और आधे घंटे तक वाहन चालक वहीं खड़े रहे।

गुड्डी, सरुपि, बिमला ने कहा कि पांच दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा, जबकि बार-बार शिकायत करने पर भी किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। जाम की सूचना मिलते ही जल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही पानी की समस्या का समाधान किया। उसके बाद महिलाओं ने जाम खोला और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। कॉलोनी वासी सत्यजीत सैनी, रामकुमार और शमशेर ने कहा कि यदि दोबारा पानी की समस्या होती है तो वह दोबारा से रास्ते को जाम करने पर मजबूर होंगे। पानी के बिना सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर घर पर कपड़े धोना, नहाने, बर्तन साफ करने समेत उनको परेशानी रहती है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्होंने लगातार इसकी शिकायत की, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके कारण उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी। अगर समय रहते उनकी समस्या का समाधान किया जाता तो उनको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती। प्रशासन को चाहिए कि वह मूलभुत सुविधाओं को लेकर गंभीर हो। घरों में पानी के बिना हालात क्या होती हैं। इसका सभी को पता है।

[ad_2]