रोहतक में कार सवार युवकों ने रात को बोनट पर लटका युवक को घुमाया, दिन में पुलिस ने उतारी स्वाट टीम Latest Haryana News

[ad_1]


शहर की सड़कों पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे कार सवार एक युवक को बोनट पर लटका कर बेखौफ घुमाते रहे। बाइक सवार युवकों ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के लिए एसपी ने शनिवार को स्वाट कमांडो की स्पेशल तीन टीम शहर की सड़कों पर उतार दी।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जो मेडिकल मोड़ व पावर हाउस चौक के बीच की बताई जा रही है। एक कार तेजी से मेडिकल मोड़ की तरफ आ रही है। उसके बोनट पर एक युवक लटका हुआ है।

पीछे से दो बाइक पर युवक आकर कार को रुकवा लेते हैं लेकिन चालक शीशे नहीं खोलता। इसके बाद बाइक को टक्कर मारकर आगे निकल जाता है। पूरे मामले के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता व पीजीआई थाना प्रभारी रोशन लाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है।

उधर, पी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। स्वाट टीमें नाकाबंदी कर वाहनों की बारिकी से जांच कर रही हैं। चार टीम लगातार आधुनिक हथियारों से लैस होकर गश्त कर रही हैं। टीमों का सीधा संपर्क कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों से है।

ये स्वाट टीम शहर के प्रमुख व महत्वपूर्ण स्थानों व भवनों के अलावा शहर के बाजार व व्यस्त इलाके रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे रोड, किला रोड, कपडा मार्केट, शोरी मार्किट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप बाजार, भिवानी स्टैंड व डी-पार्क पर शनिवार को गश्त पर रही।

[ad_2]
रोहतक में कार सवार युवकों ने रात को बोनट पर लटका युवक को घुमाया, दिन में पुलिस ने उतारी स्वाट टीम