[ad_1]
सिरसा में आरएमपी से पूछताछ कर फाइल में नोट करता पुलिसकर्मी।
हरियाणा के सिरसा में एक डॉक्टर से एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का डर दिखाकर 10 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिसकर्मी रजिस्टर हाथ में लेकर क्लिनिक में डिटेल नोट करने के बहाने पहुंचे। कुछ देर तक दुकान में कुछ छानबीन भी की।
.
जब पुलिसकर्मियों को दुकान में CCTV होने का आभास हुआ तो डर गए। खुद को फंसता देख जांच का नाटक कर पूछने लगे- ये कैमरे चल रहे हैं या नहीं। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी क्लिनिक में दवाएं खंगालते दिख रहे हैं। पास में खड़ा डॉक्टर काफी डरा हुआ दिख रहा है।
हांलाकि, बाद में पुलिसवालों को डॉक्टर के भाई का आरएमपी यूनियन का प्रधान होने का पता चला तो खुद ही रिश्वत के रुपए वापस देने चले आए। डॉक्टर क्लिनिक पर नहीं मिले तो पड़ोसी दुकानदार को ये रुपए थमा गए। उधर, वीडियो सामने आने के बाद एसपी निकिता खट्टर ने मामले में जांच बैठा दी है।
डॉक्टर ने कहा कि क्लिनिक में घुसकर कार्रवाई के नाम पर पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगी।
अब सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला…
- एंटी नारकोटिक्स सेल में लगी है ड्यूटी: पंचकूला हेडक्वार्टर की ओर से कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में भी लगी है। जिला स्तर पर डीएसपी इनकी मॉनिटरिंग करते हैं। लोगों ने कई बार आरोप लगाए हैं कि कुछ पुलिसकर्मी चेकिंग के बहाने दुकानदारों पर दबाव बनाते हैं। उनसे बेवजह रुपए ऐंठते हैं।
- दवाई जांच के बहाने क्लिनिक पर आए: सिरसा के ओढ़ा गुरुवार शाम करीब 6 बजे कुछ पुलिसवाले आरएमपी (रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर) धर्मपाल के क्लिनिक पर चेकिंग करने के बहाने घुसे। धर्मपाल ने बताया कि पुलिस की गाड़ी में आए चारों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने खुद को एंटी नारकोटिक्स सेल का स्टाफ बताया और प्रैक्टिस अनुभव के बारे में पूछताछ करने लगे।
- नाम-पता पूछकर दस्तावेज मांगे: धर्मपाल के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उससे नाम-पता पूछा। इसके बाद दस्तावेज दिखाने को कहा। कुछ देर बाद वे क्लिनिक में दवाएं जांचने लगे। इसके बाद कार्रवाई का डर दिखाकर 10 हजार रुपए की डिमांड की। रुपए देने के लिए अपनी गाड़ी में अंदर बुलाया। आरोप लगाया कि ओढ़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी डबवाली को शिकायत की।

सिरसा के ओढ़ा में डॉक्टर से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
पास के दुकानदार को रुपए दे गए जब पुलिसकर्मियों को डॉक्टर के भाई का आरएमपी यूनियन में प्रधान होने का पता चला तो कुछ देर बाद वे वापस लौट आए। तब तक डॉक्टर क्लिनिक बंद कर घर चले गए थे। पुलिसकर्मी पड़ोस के दुकानदार को 10 हजार रुपए देकर चले गए।

एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों की नारकोटिक्स सेल में ड्यूटी लगी थी।
एसपी बोली- सारा बाहर का स्टाफ है मामले में एसपी निकिता खट्टर का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। इसका वीडियो भी मिला है। सारे पुलिसकर्मी बाहर के हैं। संबंधित इंचार्ज को जांच के आदेश दिए हैं।
उधर, जांच अधिकारी डीएसपी संदीप धनखड़ का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। उसमें पैसों का लेन-देन का पता नहीं चल पा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

[ad_2]
हरियाणा पुलिसकर्मचारियों ने डॉक्टर को डरा रुपए ऐंठे;VIDEO: सिरसा में भाई यूनियन प्रधान, पता चलने पर पड़ोसी को वापस किए; एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात – Sirsa News
