{“_id”:”6934398a34f1419f00088c48″,”slug”:”video-haryana-fire-department-employees-union-conference-2025-12-06″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सोनीपत: राजेंद्र सिनद लगातार दूसरी बार बने हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान राजेंद्र सिनद को लगातार दूसरी बार राज्य प्रधान निर्वाचित किया गया। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के कर्मचारी शामिल हुए।
सम्मेलन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की। इस दौरान हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी का चुनाव तीन वर्ष के लिए करवाया गया। इसमें सर्वसम्मति से राजेंदर सिनद को लगातार दूसरी बार राज्य प्रधान चुना गया। साथ ही गुलशन भारद्वाज को महासचिव, सुखदेव सिंह को कोषाध्यक्ष, राजीव खत्री को वरिष्ठ उपप्रधान, देविंद्र लोहान को उप महासचिव चुना गया । सम्मेलन में मुख्य रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, महासचिव मांगे राम तिगरा, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, शारदा देवी, मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, सीआईटीयू के नेता सिलक राम मलिक, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन, सचिव सुनीलदत्त, पूर्व सचिव जयभगवान दहिया, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई व नगर निगम के इकाई प्रधान भारत कंडेरा पहुंचे।
सोनीपत: राजेंद्र सिनद लगातार दूसरी बार बने हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान