[ad_1]
Last Updated:
Jind Crime News: हरियाणा के जींद में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. साले के बेटे विक्रम की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी थी, पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने विक्रम को गाड़ी से उड़ाने का प्लान बनाया था.
जींद. हरियाणा के जींद में पुलिस ने हत्या का षड़य़ंत्र एक मामले में युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने साले को बेटे की 25 लाख रुपये में सुपारी दी थी औऱ फिर गाड़ी से टक्कर मरवाकर हत्या करवा दी थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है.
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत यह गिरफ्तारी हुई है. एसपी जींद जींद कुलदीप कुमार ने बताया कि थाना सदर सफीदो में केस दर्ज किया गया था. आरोपी प्रवीण उर्फ पीना वासी हाट को नवंबर को असले सहित गिरफ्तार किया गया था और बाद में पूछताछ में उसने सारी कहानी बताई थी.
एसपी ने बताया कि आरोपी जगतार की शादी गाव मलिकपुर में हुई है. मलिकपुर में उसके साले का लड़का विक्रम, साले की लड़की और सास रहती है. पत्नी के नाम गाव मलिकपुर में जमीन है और इसके बंटवारे के लिए काफी दिन से विवाद चल रहा था. जब वह मलिकपुर गया था तो उसके साले के लडके विक्रम सिंह ने उसकी बेज्जती कर काफी भला बुरा कहा था. इसी पर समाज ने उसकी बेज्जती हो गई. इस पर विक्रम को मारने की साजिश की. आरोपी ने विक्रम की मोटर साइकिल में जीपीएस लगवाया और फिर लोकेशन अपने फोन में देखता रहता था.
पांच लाख रुपये भी दे दिए थे
आरोपी जगतार ने 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 लाख रुपये की सुपारी देकर विक्रम को गाडी से टक्कर मारकर हत्या करने की साजिश रची थी, ताकि यह हत्या नही एक सडक दुर्घटना लगे और इसके लिए 5 लाख रुपये उसने एडवांस दिए थे. आरोपी जगतार ने बताया कि हत्या करने की नीयत से योजना के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को सफीदो मंडी आया तो फिर विक्रम की बाइक टक्कर मार दी. आरोपी जगतार घटना का पता चलने पर योजनानुसार मौके पर गया और विक्रम को अस्पताल ले गया.पुलिस टीम ने जांच के दौरान मामले की छानबीन करते हुए मुख्य आरोपी जगतार सिंह वासी खरकड़ा को नियामानुसार गिरफ्तार करके आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया.
About the Author

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
[ad_2]

