चांदी ₹3010 बढ़कर ₹1.78 लाख किलो पर बंद: सुबह ₹1.79 लाख ऑलटाइम हाई बनाया था, सोना ₹621 बढ़कर ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (3 December 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी का भाव इस साल 92,173 रुपए बढ़ चुका है।

चांदी के दाम आज यानी 3 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार ये आज सुबह 1,78,684 रुपए हो गया था। हालांकि इसके बाद इसके दाम में थोड़ी गिरावट आई और ये 3010 रुपए बढ़कर 1,78,190 रुपए पर बंद हुई। पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

वहीं 10 ग्राम सोना 621 रुपए महंगा होकर 1,28,214 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹52,052 और चांदी ₹92,173 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 52,052 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,550 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 92,173 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,74,650 रुपए प्रति किलो हो गई है।

3 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी

1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। जब बड़े बैंक लगातार खरीदते हैं तो बाजार में सोने की मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है।

2. क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में इस समय काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में कुछ निवेशक पैसा सोने में लगा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में शेयर बाजार से कम रिटर्न ने भी सोने को आकर्षक बना दिया।

3. शादी के सीजन से डिमांड: शादियों का सीजन शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ गई है।

इस साल ₹1 लाख 35 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है।

ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 1 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।

———————————————————

बिजनेस ये जुड़ी ये खबर भी पढ़े

रुपया सबसे निचले स्तर पर आया, 90.05 तक गिरा, विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे

रुपया आज यानी 3 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। PTI के अनुसार आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के स्तर पर ओपन हुआ। इससे पहले मंगलवार को ये 89.96 रुपए पर बंद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-3-december-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-136572533.html