‘तेरे इश्क में’ बनी 2025 की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म, खतरे में ‘दे दे प्यारे दे 2’ Latest Entertainment News

[ad_1]


म्यूजिकल-रोमाटिंक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. कृति सेन और धनुष पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं और फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है. ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन गई है.

‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
  • कृति सेनन और धनुष की फिल्म ने दूसरे दिन 16.57 करोड़ और तीसरे दिन 19.32 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • ‘तेरे इश्क में’ चौथे दिन 11.2 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 10.25 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही.
  • वहीं अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसमें फिल्म अब तक (शाम 7 बजे) 3.83 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ ने कुल 76.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

‘तेरे इश्क में’ ने भूल चूक माफ को पछाड़ा
‘तेरे इश्क में’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.54 करोड़ रुपए कमाकर साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है. अब तक ये खिताब भूल चूक माफ के पास था. कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 74.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब ‘तेरे इश्क में’ ने ये आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म का अगला निशाना ‘दे दे प्यार दे 2’ है. अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

‘तेरे इश्क में’ की स्टार कास्ट और बजट
‘तेरे इश्क में’ को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कृति सेनन और धनुष लीड रोल में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए है. फिल्म अपना बजट निकालने के करीब है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए ‘तेरे इश्क में’ को बजट से दोगुना कलेक्शन करना होगा.

[ad_2]
‘तेरे इश्क में’ बनी 2025 की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म, खतरे में ‘दे दे प्यारे दे 2’