in

सोनीपत: पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज प्राथमिकी की जलाई प्रतियां Latest Sonipat News

सोनीपत: पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज प्राथमिकी की जलाई प्रतियां Latest Sonipat News


सोनीपत बस अड्डा परिसर में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल और उनके साथियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राथमिकी की प्रतियां जलाईं और सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदेश मुख्य सलाहकार डॉ. प्रमोद ईष्टकान ने कहा कि कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने का पूरा हक है। प्रदर्शन निर्धारित समय और स्थान पर शांतिपूर्वक समाप्त किया गया था, इसलिए इस प्राथमिकी से देशभर के कर्मचारियों में रोष है। जिला अध्यक्ष एमपी सिंह और जिला महासचिव प्रोफेसर अजय दहिया ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का अधिकार है। जिसके लिए वह कई वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर गीता राजपूत, जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल, नीरज, विनोद, मंजीत पहल, संजय, रविन्द्र भी मौजूद रहे।

सोनीपत: पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज प्राथमिकी की जलाई प्रतियां

Gurugram News: बैंक कर्मचारी बनकर महिला से ठगे 1.49 लाख  Latest Haryana News

Gurugram News: बैंक कर्मचारी बनकर महिला से ठगे 1.49 लाख Latest Haryana News

हरियाणा में कनाडा खोलेगा विश्वविद्यालय: सीएम सैनी से राजदूत क्रिस्टोफर ने की मुलाकात, निवेश पर हुई चर्चा Chandigarh News Updates

हरियाणा में कनाडा खोलेगा विश्वविद्यालय: सीएम सैनी से राजदूत क्रिस्टोफर ने की मुलाकात, निवेश पर हुई चर्चा Chandigarh News Updates