Gurugram News: कांकरौला गांव के नाले में मिला युवक का शव Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत कांकरौला गांव में शनिवार की शाम एक युवक का शव गंदे नाले में मिला है। शव फूलने के बाद नाले में पानी के ऊपर आया तो राहगीरों को दिखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृत युवक के गले पर गहरे तेजधार हथियार का निशान मिला है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मृत युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और गांवों व बस्तियों में फोटो दिखाकर युवक के बारे में जानकारी ली जा रही है। गांव व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: कांकरौला गांव के नाले में मिला युवक का शव