Sirsa News: बुजुर्ग का जलघर की डिग्गी में मिला शव Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Mon, 01 Dec 2025 12:00 AM IST


सिरसा। जलघर में तैरते हुए बुजुर्ग की लाश। संवाद



सिरसा। मिनी बाईपास पर रविवार को मुख्य जलघर की डिग्गी में 70 वर्षीय बुजुर्ग राम काॅलोनी निवासी कुलवंत राय सिंगला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को डिग्गी में तैरता देखकर परिजनों ने डायल 112 पर सूचित किया।

Trending Videos

इसके बाद डायल 112 व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को डिग्गी से निकालकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार घटना शाम के चार बजे के आसपास की है।

कुलवंत के भतीजे स्माइल ने पुलिस को बताया कि कुलवंत राय सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त थे और पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। रोजाना सुबह की तरह वह रविवार को भी टहलने के लिए निकले थे। जब वह घर नहीं लौटे तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। पहले आसपास के एरिया में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

[ad_2]
Sirsa News: बुजुर्ग का जलघर की डिग्गी में मिला शव