हिसार: गीता भवन में भंडारे के साथ गीता जयंती महोत्सव हुआ शुरू Latest Haryana News

[ad_1]


आध्यात्मिक गीता-ज्ञान प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में रामपुरा मोहल्ला स्थित गीता भवन में रविवार को भंडारे के साथ 76वां गीता जयंती महोत्सव शुरु हो गया। सभा की नवनिर्वाचित प्रधान ऊषा बक्शी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव के पहले दिन भंडारा चलाया गया। असंख्य लोगों ने महोत्सव में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। हजारों लोगों ने प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान कृष्ण कुमार, सचिव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मबीर ग्रोवर के अलावा अन्य सभी सदस्य भी उपस्थित रहे। 7 दिसम्बर तक चलने वाले महोत्सव की जानकारी देते हुए प्रधान ऊषा बक्शी ने बताया कि 1 व 2 दिसम्बर को शाम 4 से 7 बजे तक प्रवचन व भजन कीर्तन होगा। 3 दिसम्बर को सुबह 7:30 बजे गीता महायज्ञ किया जाएगा तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रवचन व भजन होंगे।

[ad_2]
हिसार: गीता भवन में भंडारे के साथ गीता जयंती महोत्सव हुआ शुरू