Ambala News: वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 29 Nov 2025 01:32 AM IST


मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि राजेंद्र 



अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी कार्यकर्ता एवं योगा फेडरेशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र विज रहे। प्रतियोगिता का नेतृत्व स्कूल के प्रिंसिपल जय देव शर्मा ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने बड़े ही मनमोहक पोशाक पहनकर खेल दिवस में भाग लिया।

Trending Videos

कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने विभिन्न दौड़ों में भाग लिया। कक्षा नर्सरी से दूसरी क्लास तक के विद्यार्थियों ने जुंबा नृत्य करके सबका मनमोह लिया। कक्षा तीसरी के बच्चों ने रैबिट रेट और सेक रेस में प्रतिभाग किया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने जापानी गुड़िया रेस और बैलेंसिंग खेल को खेला। कक्षा पांचवीं की छात्रा ने लेग चेन और बैलेंसिंग रेस में भाग लिया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न दौड़ों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने पिरामिड कर मिशन फॉर्मेशन बनाकर यह संदेश दिया कि अपने ऊपर संयम और अनुशासन में रहकर हम बड़े से बड़े कार्य कर सकते हैं। जिम्नास्टिक और फेसिंग में विद्यालय के रुद्र प्रताप सिंह ने भी भाग लिया। अंत में जीते गए सभी प्रतिभागियों का मंच पर अतिथियों ने सम्मानित किया।

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजेंद्र 

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजेंद्र 

[ad_2]

Source link