in

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन- 4 दिन में 170 लोगों की मौत: 50 से ज्यादा लापता; 300 से ज्यादा घर डूबे, 16 पुल भी टूटे Today World News

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन- 4 दिन में 170 लोगों की मौत:  50 से ज्यादा लापता; 300 से ज्यादा घर डूबे, 16 पुल भी टूटे Today World News

[ad_1]

काठमांडू5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां गुरुवार से लगातार पानी गिर रहा है। इसकी वजह से पूर्वी और मध्य नेपाल के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ भी आई है।

अकेले काठमांडू घाटी में 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की वजह से 55 से ज्यादा लोग लापता हैं और 100 से अधिक घायल हुए है। साथ ही कम से कम 322 घर और 16 पुल अब तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों की कुछ तस्वीरें…

काठमांडू में आपदा के बाद मारे गए शख्स के शव को निकालकर ले जाते सुरक्षाबलों के जवान।

काठमांडू में आपदा के बाद मारे गए शख्स के शव को निकालकर ले जाते सुरक्षाबलों के जवान।

जल भराव के बाद लोगों को नाव का सहारा लेकर जरूरी चीजें लेने के लिए निकालना पड़ रहा है।

जल भराव के बाद लोगों को नाव का सहारा लेकर जरूरी चीजें लेने के लिए निकालना पड़ रहा है।

सड़कों पर फंसे हुए हैं लोग भारी बारिश और बाढ़ की वजह से सड़कों पर भूस्खलन और जलभराव हुआ है। इसके चलते सैकड़ों लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए 20 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को लगाया हुआ है। अब तक करीब 3600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

भूस्खलन के बाद सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते सैकड़ों लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं।

भूस्खलन के बाद सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते सैकड़ों लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं।

बिहार में भी बाढ़ की संभावना नेपाल में बारिश के कारण 56 साल बाद कोसी नदी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। शनिवार को नेपाल से भी 5 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंडक बराज में पानी 5 लाख क्सूसेक तक पहुंच जाएगा। गंडक के आसपास जिलों के निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

बगहा, बेतिया, गोपालगंज, छपरा आदि जिलों में बाढ़ की संभावना है। बिहार का शोक कही जाने कोसी नदी तिब्बत से निकलती है जो चीन और नेपाल होते हुए भारत पहुंचती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन- 4 दिन में 170 लोगों की मौत: 50 से ज्यादा लापता; 300 से ज्यादा घर डूबे, 16 पुल भी टूटे

आज पृथ्वी को मिलेगा मिनी मून- 2024 PT5:  इसका आकार सिर्फ 10 मीटर, 53 दिन लगाएगा पृथ्वी का चक्कर Health Updates

आज पृथ्वी को मिलेगा मिनी मून- 2024 PT5: इसका आकार सिर्फ 10 मीटर, 53 दिन लगाएगा पृथ्वी का चक्कर Health Updates

​Mad doctrine: On Russia’s revision of its nuclear doctrine  Politics & News

​Mad doctrine: On Russia’s revision of its nuclear doctrine Politics & News