मां और उसके प्रेमी का कत्ल: चाय पीकर सुबह होने का किया इंतजार, फिर बीवी से ये बात कह लाशों को लेकर थाने पहुंचा Latest Haryana News

[ad_1]


sirsa double murder
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


सिरसा जिले के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में मां और उसके प्रेमी लेखराज की हत्या के के बाद आरोपी बेटा राजकुमार तनाव और उलझन में पड़ गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात भर जागता रहा। चाय पी और सुबह होने का इंतजार करने लगा। उसने पत्नी सुनीता से कहा कि वह थाने जाकर आत्मसमर्पण कर देगा और पूरा जुर्म अपने सिर ले लेगा।

Trending Videos

इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे मां और उसके प्रेमी लेखराज के शवों को पिकअप में लादकर सदर थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है और शव बाहर गाड़ी में पड़े हैं। 

पहले तो पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने पिकअप के डाले में शव देखे तो वे स्तब्ध रह गए। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि राजकुमार अकेले दोनों का गला नहीं घोंट सकता। पूछताछ में यह बात सामने आई कि हत्या में उसकी पत्नी सुनीता भी शामिल थी। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया।

[ad_2]
मां और उसके प्रेमी का कत्ल: चाय पीकर सुबह होने का किया इंतजार, फिर बीवी से ये बात कह लाशों को लेकर थाने पहुंचा