[ad_1]
– सेक्टर 13 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यशाला में निगमायुक्त ने डोर-टू-डोर के कचरा उठान के दिए निर्देश
फोटो एचएसआर 23
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। नगर निगम की तरफ से शुक्रवार को डोर-टू-डोर कचरा उठान के प्रति जागरूक करने के लिए सेक्टर 13 कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यशला आयोजित की।
इस दौरान दोनों एजेंसियों के चालकों व सहायकों को संबोधित करते हुए निगमायुक्त नीरज ने कहा कि पांच वर्षों के अनुबंध के साथ-साथ अधिक मैन पावर और आधुनिक वाहनों की तैनाती कर 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दोनों एजेंसियां लगभग 150 वाहन कचरा संग्रहण के लिए लगाएंगी। इस दिशा में एजेंसियों के आप एक अहम भूमिका निभाएंगे। आपकी जिम्मेदारी होगी कि प्रत्येक घर से कचरा वाहन तक पहुंचे और सड़कों पर बिल्कुल भी कचरा न फैले।
निगमायुक्त ने कहा कि नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करना भी आपकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल होगा। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एचएसआई और एएसआई रोजाना फील्ड में मॉनिटरिंग करेंगे और एप के माध्यम से पूरे सिस्टम की ट्रैकिंग भी की जाएगी।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि बेहतर कार्य करने वालों को नगर निगम द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा और कार्य में लापरवाही या नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचीं सीमा जिंदल ने कहा कि कचरा वर्तमान समय में समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, जो न केवल प्रदूषण बढ़ा रहा है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, विशेष स्वच्छता अधिकारी हरबीर, अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई अमित बेरवाल आदि मौजूद रहे।
नगर निगम ने 2 किए चालान
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान सीटीएल प्रदीप जाखड व तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुण्डू ने डाबड़ा चौक क्षेत्र में डस्टबिन प्रयोग न करने और सिंगल यूज प्लास्टिक यूज करने पर दो दुकानदारों के चालान किए। इसके तहत उनसे 1500 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई।
[ad_2]
Hisar News: प्रत्येक घर से वाहन तक पहुंचे कचरा, सड़कों पर न फैले


