{“_id”:”69299c606fdb82b2af06237d”,”slug”:”karnal-youth-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-father-blames-in-laws-2025-11-28″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया, पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल के हांसी रोड गली नंबर 11 निवासी साहिल उम्र 27 साल ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता अनिल ने बताया कि तीन साल पहले साहिल की शादी हुई थी। रिश्ता करवाने वाले ने हमसे 50 हजार रुपये लिए थे।पीड़ित पिता ने बताया साहिल के सुसराल वाले उस पर प्रॉपर्टी लेने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि साहिल की पत्नी अपने मायके में ही रहती थी। जब भी साहिल उसे लेने जाता तो उसके ससुराल वालों ने उससे मारपीट की और बाद में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने में शिकायत करवाई। साहिल इस प्रताड़ना को सहन नहीं कर सका और उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Karnal: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया, पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप