in

Jind News: धान की आवक हुई तेज, न के बराबर हुई खरीद haryanacircle.com

Jind News: धान की आवक हुई तेज, न के बराबर हुई खरीद  haryanacircle.com

[ad_1]

#

04जेएनडी20: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

जींद। जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके चलते 24 घंटे में जिले की मंडियों में 20 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक मंडियों में 85 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। वीरवार को मंडियों में 65 हजार क्विंटल धान की आवक हुई थी, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 85 हजार क्विंटल हो चुका है। शुक्रवार को 540 क्विंटल धान की ही खरीद हुई, जबकि अब तक कुल 820 क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई।

Trending Videos

जिलेभर की आठ अनाज मंडियों में शुक्रवार तक 85 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है, जिले की सभी अनाज मंडियों में सबसे ज्यादा नरवाना की अनाज मंडी में 44 हजार है। यहां पर 678 किसानों का धान पहुंचा है। इन किसानों को इंतजार बना हुआ है कि कब सरकार धान की खरीद करवाएगी। इसके अलावा अलेवा मंडी में 296 किसानों का साढ़े 15 हजार क्विंटल धान, धमतान साहिब मंडी में 91 किसानों का 6070, जींद मंडी में 30 किसानों का 1820, मंगलपुर मंडी में छह किसानों का 370, नगूरां में 12 किसानों का 600, पिल्लूखेड़ा मंडी में 168 किसानों का 8920 व सफीदों मंडी में 143 किसानों का 6900 क्विंटल धान पहुंचा है। अगर आगामी 2 दिन नरवाना मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई तो यहां पर धान की अन्य वैरायटी डालने के लिए जगह की कमी होने की संभावना है।

मिलर्स के साथ समझौते का चल रहा प्रयास

मंडी में धान खरीद के लिए कोई भी मिलर्स अभी तक आगे नहीं आ रहा। मिलर्स की हड़ताल के कारण मंडी में आढ़ती, किसान व खरीद एजेंसियों को परेशानी हो रही है। मिलर्स का पंजीकरण होते ही सभी मंडियों में धान खरीद शुरू करवा दी जाएगी। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।

04जेएनडी20: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

04जेएनडी20: नरवाना अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

[ad_2]

Mahendragarh-Narnaul News: कवि सम्मेलन में हास्य रचनाओं से दर्शकों को गुदगुदाया  haryanacircle.com

Mahendragarh-Narnaul News: कवि सम्मेलन में हास्य रचनाओं से दर्शकों को गुदगुदाया haryanacircle.com

Haryana: कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा कार्रवाई के लिए डीसी व एसपी से मिले Latest Haryana News

Haryana: कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा कार्रवाई के लिए डीसी व एसपी से मिले Latest Haryana News