हिसार: श्री रानी दादी मंदिर में ब्यावला उत्सव शुरू Latest Haryana News

[ad_1]


सेक्टर 16-17 स्थित श्री रानी दादी मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय दादी मां का ब्यावला उत्सव शुरू हुआ। सुबह दादी मां का अभिषेक किया और श्रद्धालुओं ने भजन गाए। कार्यक्रम में आसपास के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दोपहर को मुंबई के प्रसिद्ध गायक कुंदन मिश्रा पहुंचे और मां के भजनों की वर्षा कर समा बांध दिया। वहीं, शनिवार दोपहर 12.15 बजे से प्रसिद्ध निर्देशक, गायक व कलाकार उज्ज्वल खाकोलिया अपनी मंडली के साथ नृत्य नाटिका के माध्यम से दादी मां का मंगल पाठ करेंगे। श्री रानी दादी मंदिर के प्रधान सुधीर गोयल मंगालीवाला ने बताया कि उत्सव में सवामणि, ड्राई फ्रूट व विभिन्न प्रकार के भोग एवं पान का भोग लगाया जाएगा।

[ad_2]
हिसार: श्री रानी दादी मंदिर में ब्यावला उत्सव शुरू