धर्मेंद्र ने आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए लिखी कविता: मेकर्स ने शेयर किया वीडियो, एक्टर के साथ दिवंगत असरानी भी नजर आए Latest Entertainment News

[ad_1]

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र की आवाज में एक पंजाबी कविता सुनाई देती है। इस कविता को धर्मेंद्र ने खुद लिखा भी था।

इस कविता का नाम है “अज भी जी करदा ऐ, पिंड अपने नू जानवा”। जिसका हिंदी में मतलब है कि आज भी दिल करता है कि अपने गांव चला जाऊं।

यह कविता अपने गांव के प्रति एक व्यक्ति की भावनाओं और यादों को दिखाती है। धर्मेंद्र इस वीडियो में अपने गांव के लिए प्यार और वहां लौटने की इच्छा को शब्दों में बयां करते हैं।

वीडियो में एक्टर जयदीप अहलावत भी नजर आते हैं। एक फ्रेम में धर्मेंद्र और असरानी को हंसते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में दिवंगत असरानी भी नजर आए जिनका निधन 20 अक्टूबर को हुआ था।

वीडियो में दिवंगत असरानी भी नजर आए जिनका निधन 20 अक्टूबर को हुआ था।

हाल ही में धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ है।

हाल ही में धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ है।

मेकर्स ने बताया कि इस कविता को धर्मेंद्र ने खुद ही लिखा था।

मेकर्स ने बताया कि इस कविता को धर्मेंद्र ने खुद ही लिखा था।

मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अज भी जी करदा ऐ, पिंड अपने नू जानवा। धरम जी सच में मिट्टी के सच्चे बेटे थे। उनके शब्दों में उसी मिट्टी की खुशबू है।” उन्होंने लिखा कि यह कविता एक दिग्गज से दूसरे दिग्गज के लिए एक श्रद्धांजलि है।

इक्कीस एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे, जिन्होंने 1971 के भारत–पाक युद्ध में असाधारण वीरता दिखाई थी।

फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता बने हैं। अगस्त्य नंदा की यह पहली थिएटर रिलीज फिल्म होगी। इससे पहले वे जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुके हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

फिल्म इक्कीस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसे दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसकी स्क्रिप्ट श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सुरती ने लिखी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
धर्मेंद्र ने आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के लिए लिखी कविता: मेकर्स ने शेयर किया वीडियो, एक्टर के साथ दिवंगत असरानी भी नजर आए