Hisar News: एसडीएम ने पैदल गश्त कर बाजारों से हटवाया अतिक्रमण Latest Haryana News

[ad_1]

हांसी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वीरवार को भी बाजारों से अतिक्रमण हटाया गया। बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड और बड़सी गेट के आसपास के बाजारों में दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया गया।

Trending Videos

एसडीएम राजेश खोथ सुबह करीब दस बजे पैदल ही बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों को समझाया कि दुकानों के बाहर सामान न रखें, ताकि सड़कें जाम न हों। हालांकि कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों ने फिर से दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया। कुछ बाजारों में दुकानदारों ने नियम का पालन किया, जिससे सड़कें खुली दिखाई दीं।

एसडीएम ने कहा कि आदतें सुधरने में समय लगता है। इसलिए प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य दुकानदारों को यह समझाना है कि दुकानों के बाहर सामान नहीं रखा जाए। अभियान लगातार जारी रहेगा।

[ad_2]
Hisar News: एसडीएम ने पैदल गश्त कर बाजारों से हटवाया अतिक्रमण