[ad_1]
Last Updated:
Hisar Drone News: हरियाणा के हिसार में खंड खल बिनौला मिल की छत पर बड़ा ड्रोन गिरा, पुलिस उप-अधीक्षक विनोद शंकर और सेना मौके पर पहुंची. ड्रोन ‘सेवा’ विभाग का बताया गया, जांच जारी है. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि यह ड्रोन भारतीय सेना है. हालांकि, ड्रोन काफी बड़े होने से हड़कंप मच गया था.
हिसार. हरियाणा के हिसार में एक बड़ा ड्रोन फैक्टरी की छत पर गिरने से हड़कंप मच गया. पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे हैं. हालांकि, अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ड्रोन किसका है और कहां से आया है. फिलहाल, जांच चल रही है औऱ पुलिस और सेना ने इसे कब्जे में लिया है.
जानकारी के अनुसार, हांसी की हिसार चुंगी के पास स्थित खंड खल बिनौला मिल में ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. जब मिल की इमारत की छत पर अचानक का एक मानव रहित छोटा विमान की तरह ड्रोन आकर गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर पुलिस उप-अधीक्षक विनोद शंकर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की.
सूचना पर पुलिस उप-अधीक्षक विनोद शंकर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मिल में गिरा ड्रोन ’सेवा’ का है, जो उड़ान के दौरान किसी तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित मार्ग से बाहर हो गया और मिल की छत पर गिर गया. घटना के बाद आर्मी के अधिकारी भी पुलिस से संपर्क कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने ड्रोन की स्थिति की जांच करने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मिल में गिरा ड्रोन ’सेवा’ का है
मिल के अकाउंटेंट प्रेम ने बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है. जैसे ही मानव रहित विमान जैसा ड्रोन गिरने की आवाज आई, कर्मचारी घबरा गए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. उन्होंने कहा कि मानव रहित विमान को सेवा विभाग के अधिकारी जांच के लिए साथ ले गए हैं. ड्रोन की तस्वीरें सामने आई हैं औऱ यह आम ड्रोन के मुकाबले काफी बड़ा है.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
[ad_2]



