भिवानी: अब हर साल बारिश से पहले खुले नालों की सफाई के झंझट से मिलेगा छुटकारा, ढाई करोड़ से डाली जा रही पाइप Latest Haryana News

[ad_1]


अब हर साल बारिश से पहले शहर में खुले नालों की सफाई का झंझट नहीं रहेगा। नगर परिषद करीब ढाई करोड़ के बजट से खुले नालों की जगह 24 इंची पाइप लाइन डलवाने का काम करा रहा है। शहर के फैंसी चौक पर खुले नालों की जगह पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसकी वजह से जेसीबी से खुदाई के बाद नालों का गंदा पानी भी सड़क पर फैल गया है। हालांकि एजेंसी को ये काम छह माह के भीतर पूरा कराना अनिवार्य है, लेकिन दावा तीन माह में ही काम पूरा किए जाने का किया जा रहा है। पाइप लाइन डालने की वजह से शहर के मुख्य बाजारों में भी अब अतिक्रमण हटने की उम्मीद जगी है।
भिवानी शहरी दायरे में नगर परिषद की हद में करीब 10 किमी क्षेत्र में खुले बरसाती नाले आते हैं। लंबे अर्से से ये बरसाती नाले डिस्पोजल तक बरसाती पानी की निकासी कराने में सिर्फ इसलिए नाकाम रहे कि इनके अंदर गंदगी ठसाठस भरी रहती है वहीं कई जगह तो अवैध कब्जों की वजह से नाले ही गायब हैं। ऐसे में नगर परिषद बारिश से पहले हर साल इन नालों की सफाई पर करीब 35 लाख रुपये तक बजट भी खर्च करता आ रहा है। नगर परिषद ने करीब ढाई करोड़ से वर्क ऑर्डर जारी कर खुले नालों की जगह 24 इंची पाइप लाइन डालने का काम शुरू कराया है। करीब आधे शहर में नगर परिषद की हद में बरसाती नाले आते हैं। इसके अलावा शहर में नेशनल हाइवे और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बरसाती चैनल और नाले भी हैं। जिनकी सफाई संबंधित विभाग की कराते हैं।

[ad_2]
भिवानी: अब हर साल बारिश से पहले खुले नालों की सफाई के झंझट से मिलेगा छुटकारा, ढाई करोड़ से डाली जा रही पाइप