चंडीगढ़ पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल भिड़े,VIDEO: पुलिस कॉम्प्लेक्स में एक ने दूसरे को चाकू मारा; कॉन्स्टेबल बहन ने आरोपी का कॉलर पकड़ा – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

भाई पर हमले के बाद बहन ने पकड़ा आरोपी का कॉलर।

चंडीगढ़ के धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में सोमवार को दो कॉन्स्टेबलों में किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई। कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल गया। इसी बीच एक कॉन्स्टेबल घर से चाकू उठा लाया और दूसरे पर वार कर दिया।

.

चाकू कॉन्स्टेबल के हाथ में लगा, जिससे खून बहने लगा। इसी दौरान घायल पुलिसकर्मी की कॉन्स्टेबल बहन भी बीच-बचाव करने पहुंच गई। वह आरोपी का कॉलर पकड़ कर उससे भिड़ गई और चाकू छीन लिया।

खास बात यह रही कि पुलिस कॉम्प्लेक्स में हुई इस घटना के वक्त काफी लोग मौजूद थे, जो वीडियो तो बनाते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

बाद में सूचना पर पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और दोनों कॉन्स्टेबलों को थाने ले गए और पूछताछ की। देर शाम इस मामले में चाकू मारने वाले कॉन्स्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना के बाद कॉन्स्टेबल को पकड़े हुए।

पहले कहासुनी और हाथापाई और फिर चाकू मारा जानकारी के अनुसार, सोमवार को धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में किसी बात को लेकर दो कॉन्स्टेबल अमित और सुभाष के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो कुछ देर में ही यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

बचाने के लिए कॉन्स्टेबल बहन दौड़ी झगड़ा होते देख अपने भाई सुभाष को बचाने के लिए महिला कॉन्स्टेबल नेहा वहां पहुंची। उसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उसने झगड़ा छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन दोनों कॉन्स्टेबल झगड़ते रहे। इसी बीच अमित ने सुभाष पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लेडी कॉन्स्टेबल ने कॉलर पकड़कर छुड़वाया भाई को घायल होते देख महिला कॉन्स्टेबल नेहा भी गुस्से में आ गई गई। उसने तुरंत आरोपी अमित का कॉलर पकड़ लिया और उसे दूर हटाया। उसका चाकू भी छीन लिया। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची और मामला शांत हुआ। इसके बाद घायल सुभाष को सेक्टर-16 के अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

घायल की बहन चाकू मारने वाले का पकड़ा कॉलर से।

घायल की बहन चाकू मारने वाले का पकड़ा कॉलर से।

मोबाइल से वीडियो बनाते रहे लोग जिस समय अमित और सुभाष के बीच झगड़ा हुआ, उस दौरान और भी पुलिसवाले, जो पुलिस कॉम्प्लेक्स के अंदर रहते हैं, मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी बीचबचाव कर झगड़ा छुड़ाने की कोशिश नहीं की। झगड़ा देख रहे लोगों में से कई तो अपने मोबाइल से खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।

दोनों को थाने बुलाया, पूछताछ जारी DSP सेंट्रल दलबीर सिंह के अनुसार, कॉन्स्टेबल अमित सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात है, जबकि घायल कॉन्स्टेबल सुभाष जिला कोर्ट में तैनात है। सुभाष की बहन नेहा पुलिस स्टेशन 34 में तैनात है। बताया कि थाना सारंगपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी कॉन्स्टेबल अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल भिड़े,VIDEO: पुलिस कॉम्प्लेक्स में एक ने दूसरे को चाकू मारा; कॉन्स्टेबल बहन ने आरोपी का कॉलर पकड़ा – Chandigarh News