[ad_1]
पंचकूला लघु सचिवालय में बैठक लेते हुए एडीसी निशा यादव।
पंचकूला में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजन होगा। जिसको लेकर लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी निशा यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग हुई।
.
एडीसी निशा यादव ने बताया कि 3 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान सैक्टर-6 स्थित गीता चौक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसे भव्य रूप से सजाया जाएगा। महोत्सव के दौरान पंचकूला गीता के श्लोकों से गुंजायमान होगा। महोत्सव का शुभारंभ 29 नवंबर को गीता चौक पर महायज्ञ से किया जाएगा। महोत्सव के तीनों दिन स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
पंचकूला लघु सचिवालय में गीता जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी।
जिसमें गीता और महाभारत पर आधारित गीत, भजन, नृत्य इत्यादि के माध्यम से हरियाणा की समृद्वि सांस्कृति और विरासत को भली भांति प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए क्विज, पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
30 को होगा सेमिनार
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को श्रीमद भगवद गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से हिंदी और संस्कृत के वक्ताओं द्वारा गीता पर व्याख्यान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीता जंयती महोत्सव में जिला के विद्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला गीता श्लोकोच्चारण भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
अंतिम दिन निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव के अंतिम दिन 1 दिसंबर को जिला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे और अष्टादश श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पंचकूला के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं बढ़चढ़कर भाग लेंगी।
[ad_2]
पंचकूला में 3 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव होगा: शहर का गीता चौक होगा आर्कषण का केंद्र, अंतिम दिन निकाली जाएगी शोभा यात्रा – Panchkula News
