हरियाणा के पेटवाड़ गांव के जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें चीफ जस्टिस Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा का एक गांव पेटवाड़ आज इतिहास के एक ऐसे पल का साक्षी बना, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। गांव के सपूत जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में शपथ ली, और इसी के साथ पूरा गांव जश्न में डूब गया। चारों ओर ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी, महिलाओं ने मंगलगीत गाए और गांव की हर चौपाल पर मिठाइयां बांटी गईं। गांव वालों का कहना है कि आज हमारे लिए दूसरी दिवाली है। हमारा सूर्य अब पूरे देश की न्याय-व्यवस्था को रोशन करेगा। पेटवाड़ के एक साधारण शिक्षक परिवार में जन्मे सूर्यकांत की इस सफलता का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं। पिता मदन गोपाल शास्त्री गांव के स्कूल में संस्कृत के अध्यापक रहे और साहित्यकार के रूप में भी खूब प्रसिद्धि अर्जित की। 

[ad_2]
हरियाणा के पेटवाड़ गांव के जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें चीफ जस्टिस