पंचकूला में कांट्रेक्ट पर भर्ती होगा मेडिकल स्टाफ: 2 स्पेशलिस्ट सहित 5 मेडिकल अफसर और 4 स्टॉफ नर्स होंगी फील्ड के अस्पताल में तैनात – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स और एक लैब टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी। विभाग की ओर से सभी भर्तियां एनएचएम के जरिए की जा रही हैं।

.

पंचकूला सीएमओ डा. मुक्ता के अनुसार दो विशेषज्ञ डॉक्टर( स्त्री रोग/प्रसूति विशेषज्ञ) और तीन मेडिकल आफिसर कांट्रेक्ट पर भर्ती कर रहा है। जिसमें सेक्टर-26 स्थित सरकारी पालीक्लिनिक में एक विशेषज्ञ डाक्टर और एक मेडिकल आफिसर की नियुक्ति की जाएगी, जबकि सेक्टर-16 अर्बन हेल्थ सेंटर में एक विशेषज्ञ डाक्टर तैनात होगा।

इसके अलावा सेक्टर-19 की अर्बन डिस्पेंसरी में दो मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। शहर भर में बढ़ते मरीज भार को देखते हुए यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाएगी और ओपीडी में लंबे इंतजार की समस्या में कमी आएगी।

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी विज्ञापन।

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी विज्ञापन।

स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ भी होगा भर्ती

डॉक्टरों के साथ-साथ शहर में चार स्टाफ नर्स सेक्टर-26 स्थित सरकारी पॉलीक्लिनिक में और एक लैब टेक्नीशियन की भी भर्ती की जाएगी। स्टाफ नर्सों की नियुक्ति से हेल्थ सेंटर में रूटीन मरीज देखभाल, डिलीवरी से जुड़ी सेवाएं और वार्ड संचालन और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगा।

8 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सभी पद कॉन्ट्रैक्ट आधार के लिए भरे जाएंगे, जिन्हें आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित 8 दिसंबर 2025 शाम 4 बजे तक सिविल सर्जन कार्यालय, ए-ब्लॉक, पांचवीं मंजिल, सेक्टर-6, पंचकूला में जमा कराने होंगे।

[ad_2]
पंचकूला में कांट्रेक्ट पर भर्ती होगा मेडिकल स्टाफ: 2 स्पेशलिस्ट सहित 5 मेडिकल अफसर और 4 स्टॉफ नर्स होंगी फील्ड के अस्पताल में तैनात – Panchkula News