{“_id”:”692428ea5783834daf0e3ce5″,”slug”:”video-havan-performed-in-hisar-during-the-swearing-cji-surya-kant-2025-11-24″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीजेआई सूर्यकांत के शपथ ग्रहण के समय हिसार में हुआ हवन यज्ञ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जिला बार एसोसिएशन हिसार के लिए सोमवार का दिन इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। हिसार की बार से अधिवक्ता के तौर पर अपना करिअर शुरू करने वाले सूर्यकांत ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) का पदभार संभाला। जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में हिसार व हांसी के 136 अधिवक्ताओं का एक विशेष प्रतिनिधि दल दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा।
हिसार बार एसोसिएशन में सुबह के समय हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। समारोह संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।हिसार के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए तालियां बजाई। समारोह का हिस्सा बने जजों ने भी थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
हिसार बार के पदाधिकारियों प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा, सचिव एडवोकेट समीर भाटिया,उप प्रधान एडवोकेट विकास पुनिया,सहसचिव एडवोकेट सुनील भारद्वाज और सहसचिव एडवोकेट सुनील सहदेव सोनी ने बताया कि यह अवसर हर अधिवक्ता के लिए भावुक, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण रहा क्योंकि माननीय जस्टिस सूर्यकांत ने अपने विधिक जीवन की शुरुआत हिसार अदालत से ही की थी।
[ad_2]
सीजेआई सूर्यकांत के शपथ ग्रहण के समय हिसार में हुआ हवन यज्ञ