Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

RBI के नाम पर चल रहा नया Voicemail Scam, आपके कॉल उठाते ही साफ हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कै Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • November 23, 2025
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Voicemail Scam: देशभर में एक नया धोखाधड़ी का तरीका तेजी से फैल रहा है जिसमें साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के लिए RBI के नाम पर नकली वॉयसमेल भेज रहे हैं. PIB Fact Check ने पुष्टि की है कि यह पूरी तरह से एक ठगी है जिसका असली उद्देश्य लोगों से उनकी बैंकिंग जानकारी हथियाना है.

कैसे दिया जा रहा है धोखे का जाल?

इस फर्जी वॉयसमेल में यह दावा किया जाता है कि आपके क्रेडिट कार्ड से कुछ संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुए हैं और यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आपका बैंक खाता बंद किया जा सकता है. यह संदेश घबराहट पैदा करने के लिए बनाया गया है, ताकि लोग जल्दबाजी में अपनी निजी जानकारी जैसे कार्ड नंबर, PIN या OTP अपराधियों को दे दें.

PIB Fact Check ने साफ कहा है कि RBI कभी भी वॉयसमेल के ज़रिए कोई चेतावनी नहीं देता और न ही ग्राहकों से किसी अनजान कॉल पर विवरण सत्यापित करने की मांग करता है.

RBI Voicemail Scam कैसे काम करता है?

Have you received a voicemail, allegedly from the Reserve Bank of India (@RBI), claiming that your bank account will be blocked as your credit card has been involved in fraudulent activity⁉️#PIBFactCheck

✔️Beware! This is a scam

📢 If you suspect any central… pic.twitter.com/REn8ZUFxlH


— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 19, 2025

धोखेबाज़ अक्सर बैंक या सरकारी एजेंसी का नंबर स्पूफ करते हैं जिससे कॉल वास्तविक लगती है. जैसे ही व्यक्ति संदेश पर विश्वास करके कॉल वापस करता है या जानकारी दर्ज करता है, अपराधी उसे वेरिफिकेशन के नाम पर संवेदनशील डेटा देने के लिए मजबूर करते हैं. कई मामलों में लोग मिनटों में अपनी पूरी बचत गंवा देते हैं.

कैसे बचें इस नए वॉयसमेल स्कैम से?

इस Scam से सुरक्षित रहने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है किसी भी अनजान कॉल या वॉयसमेल पर भरोसा न करें, चाहे वह RBI, बैंक या सरकार के नाम पर क्यों न हो. RBI और बैंक कभी भी फोन या मैसेज के जरिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते.

अगर किसी संदेश में आपके खाते को बंद करने, ब्लॉक करने या आपात स्थिति जैसी बातें हों, तो सबसे पहले सीधे अपने बैंक के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके जानकारी की पुष्टि करें. अपने बैंक अलर्ट सक्रिय रखें और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें ताकि सुरक्षा संदेश समय पर मिल सके.

PIB Fact Check को कैसे करें रिपोर्ट?

गलत जानकारी और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए PIB ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश की रिपोर्ट उनके आधिकारिक चैनल में भेजें. आप फोटो, वीडियो या टेक्स्ट इन माध्यमों पर भेजकर वेरिफाई करा सकते हैं.

WhatsApp: +91 8799711259

Email: factcheck@pib.gov.in

PIB टीम संदेश की जांच करके आपको सही तथ्य बताएगी जिससे आप किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रह सकें.

यह भी पढ़ें:

YouTube के नए AI टूल्स भारत की क्रिएटिव और नॉलेज इंडस्ट्री को देने जा रहा है नई उड़ान, जानिए कैसे करेगा काम



[ad_2]
RBI के नाम पर चल रहा नया Voicemail Scam, आपके कॉल उठाते ही साफ हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कै

Previous Post Domestic passenger vehicle volumes to grow by 5% this fiscal: Tata Motors PV CEO Business News & Hub
Next Post हेल्दी डाइट के बाद भी बढ़ रहा यूरिक एसिड? जानें वे कारण, जो आपको कर रहे बीमार Health Updates

Related Posts

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.4 करोड़:  लग्जरी MPV में थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360° कैमरा, पहली बार पेट्रोल इंजन भी मिलेगा Today Tech News

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.4 करोड़: लग्जरी MPV में थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360° कैमरा, पहली बार पेट्रोल इंजन भी मिलेगा Today Tech News

  • March 3, 2026
लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें Today Tech News

लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें Today Tech News

  • March 3, 2026
ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स Today Tech News

ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स Today Tech News

  • March 3, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com