‘कांग्रेसियों को मुर्गा बनाएंगे’: अभय चौटाला के निशाने पर हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी लिया आड़े हाथ Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक के सिसरौली गांव पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया है। यहां एक जनसभा को संबोधित हुए उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि विधानसभा में फिर जाने का मौका मिला तो कांग्रेसियों को मुर्गा बनाने का काम करेंगे।

Trending Videos



इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय ने कहा कि कांग्रेसियों ने ही हरियाणा में भाजपा की एक बार फिर सरकार बनवाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक माह गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा की पोल खोलने की बात भी कही।

[ad_2]
‘कांग्रेसियों को मुर्गा बनाएंगे’: अभय चौटाला के निशाने पर हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी लिया आड़े हाथ