पूर्व डिप्टी CM की हरियाणा सरकार को चेतावनी: पंचकूला में कहा-​​​​​​​गरीबों को पुनर्वास योजना के फ्लैट दें, नहीं तो हाईकोर्ट में अवमानना केस करेंगे – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम व पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने हरियाणा सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पुनर्वास योजना के तहत गरीबों को फ्लैट आवंटित नहीं करती तब तक इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी सहित पंचकूला की अ

.

चंद्रमोहन ने कहा कि यदि सरकार ने इन कॉलोनी को हटाने की कोशिश की तो सरकार एवं प्रशासन के विरुद्ध हाईकोर्ट में अवमानना का मामला दायर करेंगे।

इंदिरा-राजीव कॉलोनी को हटा सकती है सरकार

चंद्रमोहन ने कहा की जिस प्रकार से वर्तमान बीजेपी की सरकार गरीबों को बेघर करने की कार्रवाई कर रही है। आशंका है कि सरकार इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी को भी हटाने की कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सरकार ने स्लम फ्री अभियान के तहत कुछ गरीबों की झोपड़ियां और उनके मकानों को तोड़कर हजारों लोगों को बेघर किया है।

चंद्रमोहन ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के कार्यकाल के दौरान पंचकूला शहर की 12 कॉलोनीयों को सेक्टर 20, 26 और 28 में आशियाना बनाकर कई फ्लैट दिए गए थे, लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार ने पिछले 11 वर्ष में गरीबों के पुनर्वास की योजना पर कोई काम नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट दे चुके हैं आदेश

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश कर रखे है कि जब तक इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी के झुग्गी झोपड़ी वासियों को पुनर्वास योजना के तहत आवास आवंटित न किए जाएं, तब तक इन कॉलोनियों को न हटाया जाए।

साल 1994 में तत्कालीन कांग्रेस की भजनलाल सरकार ने उपरोक्त कॉलोनी की पुनर्वास योजना बनाई थी, लेकिन 30 साल बाद भी अब तक की सरकारों ने उस योजना को अमली जामा नहीं पहनाया है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला..

  • पूर्व CM भजन लाल ने बनाई योजना: विधायक चंद्र मोहन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा साल 1994 में बनाई गई पुनर्वास योजना के बाद 5553 झोपड़ियों का सर्वे किया था, जिनमें से 4149 लाभार्थियों की पहचान हुई थी। जिन में से 3827 लोगों को प्लॉट मिलने थे। इसके लिए 2756 लोगों ने 1000 से लेकर ढाई हजार रुपए तक जमा भी करवाए थे, जिनकी कुल राशि 1.10 करोड रुपए आज भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास जमा है।
  • 30 सालों से लंबित है पुनर्वास योजना: प्राधिकरण ने 306 लोगों को अलॉटमेंट लेटर भी जारी कर दिए थे, लेकिन किसी भी लाभार्थी को कोई प्लॉट नहीं मिला है। चंद्रमोहन ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार राजीव कॉलोनी की लगभग 4000, इंदिरा कॉलोनी की 3000 और खड़ग मंगोली पुराना पंचकूला की 2000 और गांधी कॉलोनी की 800 झुग्गियों के पुनर्वास की योजना पिछले 30 वर्षों से लंबित पड़ी हुई है। विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते गरीबों को बेघर ना करे अन्यथा इसके परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे।

[ad_2]
पूर्व डिप्टी CM की हरियाणा सरकार को चेतावनी: पंचकूला में कहा-​​​​​​​गरीबों को पुनर्वास योजना के फ्लैट दें, नहीं तो हाईकोर्ट में अवमानना केस करेंगे – Haryana News