बस स्टैंड परिसर में सरकारी बैनरों पर पोती कालिख: रोडवेज बसों पर लिखा वोट चोर; भिवानी पुलिस ने युवकों को पकड़ा Latest Haryana News

[ad_1]

नया बस स्टैंड परिसर में वीरवार शाम करीब छह बजे सरकारी बैनरों पर कालिक पोतने और रोडवेज बसों पर वोट चोर लिखते युवकों की हरकत वीडियो में कैद हो गई। वहीं रोडवेज अधिकारियों को जब इसकी भनक लगी तो मौके पर रोडवेज कर्मचारी पहुंचे, जिन्होंने रोडवेज बसों पर वोट चोर लिखने वाले तीन-चार युवाओं का काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

औद्योगिक पुलिस थाना में रोडवेज अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं देर शाम तक पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी रही। वहीं इस घटना के बाद रोडवेज अधिकारियों ने रोडवेज बसों पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी को साफ करा दिया वहीं कालिख लगाए गए पोस्टरों को भी वहां से हटा दिया।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे कुछ युवा बस स्टैंड परिसर के अंदर घुस गए। इन युवाओं ने रोडवेज बसों पर काले रंग से वोट चोर लिखना शुरू कर दिया। ये युवा रोडवेज बसों पर जब आपत्तिजनक टिप्पणी लिख रहे तो इसकी सूचना रोडवेज अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर उन्हें रोडवेज बसों पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने से मना किया तो लेकिन युवा नहीं माने।

इसी दौरान उनकी वीडियो बनाई गई, मगर फिर भी युवा नहीं हटे और बसों पर अपनी टिप्पणी लिखने की करतूत जारी रखी। वहीं बस स्टैंड परिसर में लगे पीएम मोदी व सीएम सैनी के बैनर पर भी कालिख पोती गई। आरोपी युवा किसी पार्टी विशेष या संगठन विशेष से प्रेरित थे, इस बात की पुष्टि भी की जा रही है।

फिलहाल रोडवेज कर्मचारियों ने तीन से चार युवकों को पकड़ लिया और फिर औद्योगिक पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर औद्योगिक पुलिस थाना की टीम बस स्टैंड परिसर में पहुंची। जहां पुलिस ने हालातों का जायजा लिया। वहीं रोडवेज अधिकारियों की तरफ से मिली शिकायत के बाद इस संबंध में केस दर्ज किया।

अधिकारी के अनुसार

मामला हमारे संज्ञान में आया तो तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवकों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस बुलाकर उनके हवाले किया जा चुका है। रोडवेज बसों पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी साफ करा दी गई है वहीं बैनर को भी वहां से हटवा दिया गया है। -दीपक कुंडू महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी है। चिह्नित शरारती तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -निकेश कुमार इंचार्ज औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।

[ad_2]
बस स्टैंड परिसर में सरकारी बैनरों पर पोती कालिख: रोडवेज बसों पर लिखा वोट चोर; भिवानी पुलिस ने युवकों को पकड़ा