Jind News: आयुष्मान सर्जिकल अभियान के तहत हुए 29 ऑपरेशन haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Fri, 21 Nov 2025 12:02 AM IST


20जेएनडी25-नागरिक अस्पताल के ऑप्रेशन ​थियेटर के बाहर ​लगी मरीजों की भीड़। संवाद
– फोटो : स्रोत:आयोजक



जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहे आयुष्मान सर्जिकल अभियान का मरीजों को लाभ मिल रहा है। वीरवार को भी जींद और नरवाना अस्पताल में 29 ऑपरेशन किए गए। जींद अस्पताल में 25 और नागरिक अस्पताल नरवाना में चार ऑपरेशन हुए। वहीं 17 नवंबर को 29, 18 नवंबर को 12 व 19 नवंबर को 10 लोगों का सर्जरी की गई हैं। सर्जरी को लेकर नागरिक अस्पताल में बनाए गए पांचों ऑपरेशन थिएटर में चिकित्सकों की ओर से लगातार सर्जरी की जा रही हैं। अभी पखवाड़े के तहत तीन दिन बचे हैं। पीएमओ डाॅ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलने के कारण मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क किए जा रहे हैं। सभी मरीजों को ऑपरेशन के बाद आवश्यक दवाइयां और निगरानी सुविधा अस्पताल की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Trending Videos

[ad_2]