{“_id”:”6920926addd15b276c0f6fcf”,”slug”:”video-annual-sports-competition-at-pandit-chiranji-lal-sharma-govt-college-2025-11-21″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”800 मीटर लड़कों में आदित्य व लड़कियों में तमन्ना प्रथम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दो दिवसीय 46वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने 100 मीटर में दौड़, गोला फेंक, लंबी छलांग,1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फेंकने, 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग लिया। 800 मीटर लड़कों की दौड़ में आदित्य प्रथम, साहिल द्वितीय व यतिन तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में तमन्ना प्रथम, वसुंधरा द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और खेल को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ ली। इस मौके पर उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के सहायक निदेशक डॉ दीपक संधू ने ध्वजारोहण करके एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में हरियाणा के युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। आज शिक्षा ही नहीं, खेलों में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है, लेकिन लक्ष्य निर्धारित करके उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। जिस तरह से रेसलिंग में गीता फोगाट, जैवलिन थ्रो के नीरज चोपड़ा, शूटिंग में मनु भाकर, क्रिकेटर शेफाली वर्मा, हॉकी से रानी रामपाल जैसे खिलाड़ियों ने मेहनत करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी और कई तरह से अच्छे इनाम देकर सम्मान दे रही है। प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों में सच्ची खेल भावना के साथ भाग लेना चाहिए। खेल में हारना या जीतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण है। खेलों से अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह, डॉ. नवीन बत्रा मौजूद रहे।
[ad_2]
800 मीटर लड़कों में आदित्य व लड़कियों में तमन्ना प्रथम