[ad_1]
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुबई के शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश हुआ। शो में तीसरी बार शामिल हुआ था।
दुबई एयर शो में शुक्रवार को भारतीय विमान तेजस क्रैश कर गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक लगभग दोपहर 2:10 बजे (स्थानीय समय) एक डेमो फ्लाइट के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पायलट ने खुद को बाहर निकालने (इजेक्ट) की कोशिश की या नहीं। हादसे के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं उठता देखा गया।
वायुसेना का तेजस जेट क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हो गया था।
हादसे के 4 फोटो





दुबई में जुटी थीं दुनियाभर की एयरोस्पेस कंपनियां
दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां दुनिया की बड़ी एयरोस्पेस कंपनियां, एयरलाइंस, एयर फोर्सेज और टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एरोस्पेस टेक्नोलॉजी दिखाती हैं।दुबई एयर शो की शुुरुआत 1989 हुई थी। इसे दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हर दो साल पर आयोजित किया जाता है। यह लगातार तीसरी बार है जब तेजस इसमें शामिल हुआ था।
तेजस की कीमत 600 करोड़ रुपए

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
[ad_2]
दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश: पायलट के बारे में जानकारी नहीं, डेमो फ्लाइट के दौरान हादसा



