[ad_1]
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में 155 बूथों में 95 प्रतिशत बेंटरी मिली, जो चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। उन्होंने कहा कि आज के “तानाशाह और निरंकुश तानाशाह” के खिलाफ पूरे देश में सिर्फ राहुल गांधी अकेले संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाए। कहा कि यह केवल एक पार्टी की नहीं, बल्कि सभी धर्मों और पूरे लोकतंत्र की लड़ाई है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है और अब हर जगह इसी मुद्दे पर चर्चा है। “इससे अधिक घटिया और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली बात क्या हो सकती है।
विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एक मंच पर है और पार्टी में कोई टूट-फूट नहीं। उन्होंने पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना को गलत बताया और कहा कि मेरे कुछ साथियों ने दिलेरी दिखाते हुए पोस्टर पर कालिख पोथी, पर रात में ऐसा करना गलत है। कांग्रेस के संस्कार ऐसे नहीं हैं। हम जमीन पर काम करने वाले लोग हैं, हिम्मत नहीं हारनी है। कुछ पार्टियों का टारगेट बीजेपी नहीं, कांग्रेस है।
कालावाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में पारदर्शिता साबित करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम सबूत देने को तैयार हैं। एक-एक बूथ पर 23-23 लोगों के वोट हैं। चुनाव आयोग कह दे कि यह वोटर लिस्ट नहीं है। हमने काम किया तभी जनता ने हमें जिताया। सिरसा में कांग्रेस का किला गिराना चाहते हैं, लेकिन आप सब मिलकर इसे गिरने नहीं देंगे।
ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में टूटने नहीं वाली। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले क्या टांग अड़ाएंगे? हमने चौटाला को दीवाल नहीं बनने दिया, बीजेपी को क्या निकालकर देंगे। इनकी सरकार ज्यादा लंबी नहीं है। पोस्टर में सुरजेवाला, हुड्डा और सैलजा नहीं, ये गलती पोस्ट लगाने वाले या बनाने वाले की है। ऐसे काम न करें। कांग्रेस को एकजुट रखना है, कोई हमें कमजोर नहीं कर सकता।
[ad_2]
सिरसा में कांग्रेस नेताओं ने दिखाया एकजुटता का दम: पोस्टर विवाद पर दी सफाई, राव नरेंद्र का भाजपा पर सीधा हमला


