रोहतक में ऑनर किलिंगः स्कूल टाइम का प्यार…फिर भाग कर शादी और अब सूरज और सपना की लव स्टोरी का द-एंड Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Rohtak Honour Killing: हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां पर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने अपने ही गांव के युवक से लव मैरिज की थी. तीन पहले पहले मैरिज के बाद से सपना और सूरज गांव से बाहर थे. आरोपी ने बुधवार रात को घर में घुसकर सपना को पांच गोलियां मारी. बाद में सूरज को भी खत्म करने की प्लानिंग बना रहा था.

हरियाणा के रोहतक के काहनी गांव में ऑनर कीलिंग का मामला सामने आया है.

रोहतक. स्कूल में सपना और सूरज एक साथ पढ़ते थे. यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों एक ही जाति से ऐसे में प्यार में समाज और परिवार आड़े आ गए. परिजनों ने दोनों का स्कूल छुड़वा दिया. हालांकि, जैसे जैसे समय बढ़ता गया सपना और सूरज का प्यार बढ़ता गया और दोनों ने एक दिन घर से भागकर शादी कर ली. दोनों का एक दो साल का बेटा भी है. कहानी हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग का शिकार हुई सपना की है. सपना की उसी के भाई ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी.

दरअसल, सपना और सूरज एक ही स्कूल में पढ़ते थे. रोहतक गांव की सपना ने 2022 में सूरज से कोर्ट मैरिज की थी और दोनों गांव से चले गए थे और शहर में रहने लगे थे. तीन साल तक वहीं रहे. सूरज ऑटो चलाकर गुजारा करने लगा. फिर दोनों को लगा कि अब परिवारवालों को कोई परेशानी नहीं होगी औऱ गांव में हालात ठीक हो गए होंगे. इसी वजह से गांव लौट आए. सूरज और सपनी की गांव में वापसी आरोपी भाई को अखरने लगी और फिर उसने सूरज और सपना को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया. अहम बात है कि सूरज और सपना को अपनी जान का अंदेशा था और इसलिए उन्होंने घर पर सीसीटीवी भी लगवाए थे.

बुधवार रात को घर में घुसे और छाती पर मारी गोलियां

बताया जा रहा है कि बुधवार रात को सूरज ऑटो लेकर काम पर गया था और घर पर उसकी पत्नी सपना, मां निर्मला और छोटा भाई साहिल मौजूद थे. रात 9.40 मिनट पर सपना का भाई संजू अपने 3 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा और आते ही सपना को 5 गोलियां मार दी. साहिल उसे बचाने के लिए आया तो संजू ने उसकी छाती में गोली मार दी. संजू का पीजीआई में इलाज चल रहा है. मां निर्मला ने बताया कि उसके बड़े बेटे सूरज ने 3 साल पहले गांव की ही 23 वर्षीय सपना से लव मैरिज की थी और उनका 2 साल का बेटा है. सपना के परिवार के लोग इस शादी से खुश नहीं थे.

फिर सूरज को मारने की प्लानिंग की

इसके बाद संजू अपने तीन दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया. लेकिन बाद में वह सूरज को भी मौत के घाट उतारने के लिए प्लानिंग कर रहा था. लेकिन इस बीच पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस के साथ आरोपियों का एनकाउंटर हो गया. एनकाउंटर में सभी चारों आरोपी घायल हैं, और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

ऑनर किलिंगः स्कूल टाइम का प्यार, भागकर शादी और अब सूरज-सपना की लव स्टोरी खत्म!

[ad_2]