फतेहाबाद: लालबत्ती चौक के पास दुकान में लगी आग, 20 मिनट में पाया काबू Haryana Circle News

[ad_1]


शहर के लाल बत्ती चौक स्थित बंसल इलेक्ट्रिकल में वीरवार देर शाम को अचानक आग लग गई। दुकान में से दुकान निकलता देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने नजदीक ही स्थित दमकल विभाग में सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर करीब 20 मिनट में काबू पाया गया।

हालांकि दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। दुकान में आगे की तरफ मरम्मत का काम चल रहा था और पीछे सामान रखा हुआ था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बंसल इलेक्टि्रकल के संचालक ने बताया कि वह दुकान बंद करके गए थे। लेकिन इस दौरान इस सूचना मिली कि दुकान में से धुंआ निकल रहा है। मौके पर पहुंचे और शटटर खोला गया तो आग लगी हुई थी। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं आग बुझाने को लेकर आसपास के दुकानदार भी मदद के लिए पहुंचे। पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग भी आग बुझाने के कार्य में जुटे रहे। गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल के पास ही कई अन्य बिजली और सेनेटरी की दुकाने है, जो कि चपेट में आ सकती थी।

[ad_2]