नारनौल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, तीमारदारों के ऊपर कूद रहे चूहे haryanacircle.com

[ad_1]


एक तरफ तो प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रही है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के गृह जिले में धरातल पर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। रात का रिपोर्टर के दौरान टीम ने नागरिक अस्पताल की पड़ताल की तो पाया कि महिला वार्ड में एक ही बिस्तर पर मरीज के अलावा दो से तीन तीमारदार रात बिता रहे हैं। हालांकि अस्पताल का स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।

सर्दी के इस मौसम में वार्ड की खिड़कियां खुली नजर आई और कुछ खिड़कियों की हालत तो इतनी खराब है कि बंद होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसके अलावा कुछेक खिड़कियों पर से शीशे ही गायब हैं या टूटे पड़े हैं।

तीमारदारों पर कूद रहे चूहे:
महिला वार्ड के सभी बिस्तरों पर मरीज के साथ एक या दो तीमारदार मौजूद दिखाई दिए। इनमें से कुछ तो मरीज के बिस्तर पर व कुछ जमीन पर बैठे नजर आए। जमीन पर सोने वाले मरीजों ने बताया कि खिड़कियां बंद न होने के चलते रात के समय चूहे अंदर आ जाते हैं और जमीन पर सोने वालों के ऊपर भी कूद जाते हैं। ऐसे में रात भर कहीं चूहा काट न ले, नींद भी पूरी नहीं हो पाती है।

मेरे दोहते की पत्नी को मंगलवार को लड़का हुआ था, तब से हम अस्पताल में ही हैं। खिड़की टूटे होने के कारण ठंड तो अंदर आती ही है और चूहे भी घूमते रहते हैं। -अंगूरी देवी, गांव पचेरी राजस्थान

मंगलवार को पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था, मेरी पत्नी को जो बैड मिला है, वो टूटी खिड़की के पास है। जिस कारण दिनभर ठंडी हवा वार्ड में आती है। जिससे तबीयत खराब होने का डर बना रहता है।
सुरेंद्र कुमार, गांव कांटी

मेरी पुत्रवधू को मंगलवार को लड़का हुआ था, टूटी खिड़की से चूहे कमरे में प्रवेश कर जाते हैं। खाने पीने की वस्तुओं को भी खा जाते हैं। जिस कारण बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। -नीलम, गांव मोहनपुर

[ad_2]
नारनौल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, तीमारदारों के ऊपर कूद रहे चूहे