[ad_1]
बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए की शानदार जीत के बाद आज (20 नवंबर) पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है. इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी रहेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भव्य है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “इस तरह का शपथ ग्रहण समारोह पहली बार हो रहा है, उत्सव का माहौल बना हुआ है. गांधी मैदान में इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन इस बार उत्सव के माहौल में होने जा रहा है. बिहार भर से लगभग 2-3 लाख मतदाता भी मौजूद रहेंगे.”
10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा. नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की आज (गुरुवार) शपथ लेंगे. इससे पहले बीते बुधवार (18 नवंबर, 2025) को बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बैठक हुई थी जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा था और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
नीतीश कुमार को चुना गया जेडीयू विधायक दल का नेता
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले बुधवार को बैठकों का दौर चला. मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई थी. इस बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता चुना गया था.
बीजेपी से सम्राट चौधरी नेता… विजय कुमार सिन्हा उप नेता
दूसरी ओर बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई थी. इस बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया था. वहीं विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया था. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे थे सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे थे.
किस पार्टी से कौन बन सकता है मंत्री?
जेडीयू कोटा (संभावित मंत्री)
- विजय चौधरी
- बिजेंद्र यादव
- अशोक चौधरी
- श्रवण कुमार
- लेसी सिंह
- रत्नेश सदा
- दामोदर रावत
- जमा खान
- श्याम रजक
- सुनील कुमार
बीजेपी कोटा (संभावित मंत्री)
- दिलीप जायसवाल
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- नितिन नवीन
- नीतीश मिश्रा
- रेणु देवी
- मंगल पांडेय
- नीरज सिंह बबलू
- हरि सहनी
- संजय सरावगी
- रजनीश कुमार
- श्रेयसी सिंह
अन्य सहयोगी दल
- लोजपा (RV): राजू तिवारी
- HAM: संतोष सुमन
- RLM: स्नेहलता कुशवाहा
एनडीए के लिए कैसा रहा 2025 का चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) का स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा. पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.
[ad_2]
LIVE: शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान पहुंचे नीतीश कुमार, कुछ ही देर में आएंगे PM मोदी
