चंडीगढ़ में अब ढोल नहीं बजेगा, चालान कटेगा: नगर निगम को वीडियो भेजते रहें, सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

शहर में सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को नहीं मिलेगी ढील, कटेगा चालान।

चंडीगढ़ में सड़क पर कूडा फेंकने वालों के घर ढोल बजाने पर नगर निगम कमिश्नर बैक फुट पर हैं। मगर ऐसा नहीं है कि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ ढील दी जा रही है। नगर निगम द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।

.

महज घर के बाहर ढोल बजाना और शर्मिंदा करना ही बंद किया गया है। शहर निवासी पहले ही तरह ही नगर निगम को सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो वीडियो मुहैया करवाते रहें और इनाम भी पाते रहें।

नगर निगम की तरफ से चालान काटने का काम जारी रहेगा।

क्या है नगर निगम की योजना

नगर निगम की तरफ से 9915762917 वॉट्सऐप नंबर जारी किया हुआ है, जिस पर शहर निवासी उन लोगों की वीडियो डाल सकते हैं जो आदतन सड़क पर कूड़ा फेंकते हैं। इसके अलावा I’m Chandigarh mobile app पर भी इसे अपलोड किया जा सकता है।

इसके बाद नगर निगम इसकी पुष्टि करेगा। उक्त व्यक्ति के घर पर जाकर शिनाख्त किए गए व्यक्ति का 13401 रुपए का चालान किया जाएगा। यही नहीं वीडियो बनाकर भेजने वाले जागरूक शहरी को 250 रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

ढोल की वजह से निगम अधिकारी बैंक फुट पर आए, अब इसे बंद कर दिया गया है।

ढोल की वजह से निगम अधिकारी बैंक फुट पर आए, अब इसे बंद कर दिया गया है।

ढोल बजाने से बैकफुट पर आया नगर निगम

नगर निगम की तरफ से 15 नवंबर को इसका ऐलान किया था, इसके बाद 17 नवंबर को दो लोगाें के घर पर जाकर कूड़ा फेंका और उनकी वीडियो फोटो जारी कर दी थीं। जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद मेयर के घर पर शर्मिंदगी वाला ढोल बजाया गया था। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने ऐलान किया था कि इस फैसले को वापिस ले लिया गया है।

हम अब किसी भी व्यक्ति के घर पर ढोल नहीं बजाएंगे और वीडियो भी नहीं बनाई जाएगी।

मेयर हरप्रीत कौर बबला।

मेयर हरप्रीत कौर बबला।

योजना का भरपूर फायदा, लाेग सराहना भी कर रहे- मेयर

मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि नगर निगम की तरफ से लिया गया फैसला बेहद सही था। देश के कई बड़े बड़े शहरों में इस योजना पर काम हो रहा है। इसे गलत तरीके से पेश किया गया है। जिस कारण इसे वापिस लिया गया है। मगर हम शहरी को स्वच्छता रैंकिंग में आगे लाने के लिए हर प्रयास करते रहेंगे। सड़क पर कूडा फेंकने वालों को बख्शा नहीं जा सकता है।

कूडा फेंकने वालों के जारी रहेगी सख्ती, काटे जाएंगे चालान

नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता का कहना है कि सड़क पर कूडा फेंकने वालों को बख्शा नहीं जा सकता है। हमारी टीमें लगातार उन लोगों का चयन करेंगीं, जो सड़क पर कूडा फेंकते हैं और उनके चालान काटे जाएंगे।

नगर निगम चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी।

नगर निगम चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी।

पहले नगर निगम के अधिकारी सड़कों से हटाए कूडा, सीनियर डिप्टी मेयर

सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी का कहना है कि वह भी चाहते हैं कि हमारा शहर साफ सुथरा रहे। मगर इसके लिए अकेले लोगों को दोषी बताना भी तो ठीक नहीं है। जगह जगह पर सड़कों के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ है। गलत डंपिंग एरिया बनाए गए हैं, लोगों के घरों से कूड़ा उठ नहीं रहा है, इसका भी हल होना चाहिए।

[ad_2]
चंडीगढ़ में अब ढोल नहीं बजेगा, चालान कटेगा: नगर निगम को वीडियो भेजते रहें, सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई – Chandigarh News