{“_id”:”691cc0fe956a1c6f870ac104″,”slug”:”students-took-oath-for-a-drug-free-india-jind-news-c-199-1-sroh1006-144105-2025-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: नशा मुक्त भारत को लेकर विद्यार्थियों ने ली शपथ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
18जेएनडी33-राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी व नशामुक् – फोटो : ramban news
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में मंगलवार को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता विषय पर निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। एंटी ड्रग सैल द्वारा नशा मुक्त भारत के प्रति युवाओं का जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्राचार्य मुनीष कुमार ने युवाओं को नशामुक्ति की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त भारत को लेकर विद्यार्थियों ने शपथ ली। इस दौरान प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सोनू, प्रदीप, चांदराम और रमेश मौजूद रहे।