[ad_1]
नाभा नगर परिषद के EO की सरकारी रिहायश पर JCB से खुदाई की गई।
पंजाब के पटियाला में नाभा नगर परिषद के EO के सरकारी रिहायश से किसानों का चोरी हुआ सामान बरामद हुआ। CIA की टीम ने किसानों की मांग पर JCB की सहायता से जब खुदाई शुरू की तो वहां से ट्रॉलियों का सामान बरामद हुआ। आरोप है कि ये सामान शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर
.
बीते 2 दिनों से किसान EO के घर के बाहर बैठ कर इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पहले घनौर हलके और फिर नाभा हलके से चोरी हुई ट्रॉलियां बरामद की गई हैं।
पंजाब पुलिस ने इस साल मार्च में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से धरने पर बैठे किसानों को हटाया था। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर किसानों के बनाए अस्थायी शेड तोड़ दिए थे। किसान यहां MSP की गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
सरकारी आवास के बाहर जेसीबी से खुदाई की गई।
सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…
- 8 माह पहले ट्रॉलियां चोरी हुईं थीः बता दें कि 8 महीने पहले ही शंभू बॉर्डर से किसानों की ट्रॉलियां चोरी हुईं थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि ये काम आम आदमी पार्टी नेता पंकज पप्पू के कहने पर अधिकारियों ने किया।
- AAP नेता पर दर्ज हुआ था केसः नाभा कोतवाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनका बाद में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद सीआई स्टाफ पटियाला में तबादला कर दिया गया था। पंकज पप्पू को इस मामले में जमानत मिल गई है।
- किसानों ने खुदाई की अपील की थीः हाल ही में किसानों ने चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद करने की मांग की थी। उनका कहना था कि नगर कौंसिल नाभा के दफ्तर के सामने ईओ गुरचरण सिंह गिल की सरकारी रिहायश की जमीन और मकान में खुदाई की जाए।
- किसानों ने दिया था धरनाः किसानों के धरने को देखते हुए सीआईए स्टाफ पटियाला को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ट्रालियों का सामान बरामद करने पर मजबूर होना पड़ा। किसानों की मांग पर जैसे ही प्रशासन ने नगर कौंसिल की जेसीबी मशीन से कच्ची मिट्टी और जमीन की खुदाई शुरू की तो ट्रालियों का सामान जमीन के नीचे से निकलने लगा।
- EO के घर से AAP नेता चलाते थे कामः गौरतलब है कि यह सरकारी आवास वैसे तो नाभा के कार्यकारी अधिकारी गुरचरण सिंह गिल का है, लेकिन वह रोजाना अपने नजदीकी गांव बिरडवाल जाते थे और यहीं से आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू सफाई कर्मचारियों का काम चलाते थे। कार्यकारी अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।

AAP नेता का पोस्टर लेकर विरोध करते किसान।
सरकारी आवास से बरामद हुआ सामान इस पर भारतीय किसान यूनियन आजाद के नाभा अध्यक्ष गमदूर सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों की चोरी हुई ट्रॉलियां अब सरकारी परिसर से बरामद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पुख्ता जानकारी थी कि उनकी ट्रॉलियों का सामान नगर परिषद की इस जगह पर नष्ट करने की नीयत से दबा दिया गया है।
वे इसका पता लगाने के लिए कल से नगर परिषद के बाहर बैठे थे और आज प्रशासन को मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पटियाला सीआई स्टाफ पुलिस ने उनकी ट्रॉलियों का सामान बरामद कर लिया। अब पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और असली दोषियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

EO गुरचरण सिंह गिल बयान देते हुए।
EO बोले- मैं यहां नहीं रहता नगर परिषद के EO गुरचरण सिंह गिल का कहना है कि यह सरकारी आवास उनके नाम पर अलॉट है। लेकिन वह यहां रहते नहीं हैं, बल्कि अपने नजदीकी गांव में अपने घर आते-जाते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि आप नेता पंकज पप्पू यहां अपना दफ्तर बनाकर रहते थे, जिन्हें नगर परिषद के पार्षदों ने प्रस्ताव पास करके सरकारी कर्मचारियों के कामकाज के लिए सुपरवाइजर बनाया था। उन्होंने कहा कि वह पटियाला के सीआई स्टाफ पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
सामान बरामद हुआ आगे बढ़ेगी जांच पटियाला CIA स्टाफ की टीम का नेतृत्व कर रहे थानेदार दविंदर सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि आज नगर कौंसिल के सरकारी आवास से जमीन के नीचे से ट्रालियों का सामान बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
शंभू बॉर्डर से चोरी सामान अधिकारी के घर से मिला: JCB से खुदाई की, किसान बोले-ट्रॉलियों से निकाला था, यहां AAP नेता का ऑफिस – Chandigarh News
