[ad_1]
NIA ने अनमोल की फोटो जारी की है। इसमें उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को सुरक्षा एजेंसियां अमेरिका से भारत ले आई हैं। वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागा था। इसकी पुख्ता जानकारी पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने सबसे पहले क
.
पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने सबसे पहले फर्जी पासपोर्ट की कॉपी भी केंद्र को भेजी थी, ताकि उसे तुरंत पकड़ा जा सके और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो सके। बाद में पुलिस ने गिरफ्तारी, डिपोर्टेशन/ एक्सट्राडिशन के लिए जरूरी सारे दस्तावेज भी भेज दिए।
गैंगस्टर अनमोल पर मूसेवाला की हत्या में शामिल होने का आरोप है। – फाइल फोटो।
जयपुर एयरपोर्ट से पहले दुबई गया था अनमोल पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 16 मामले दर्ज हैं। इनमें 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला भी शामिल है।
अनमोल के देश से भागने की कहानी भी पूरी फिल्मी है। मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद, पंजाब पुलिस ने 15 जून 2022 को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को बताया कि अनमोल 19-20 नवंबर 2021 को जयपुर एयरपोर्ट से फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था।
इसके बाद मोहाली के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिसमें फर्जी दस्तावेज बनाना, सरकारी रिकॉर्ड में धोखाधड़ी, रंगदारी, साजिश और पासपोर्ट एक्ट व आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल थीं। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया।
अनमोल ने भानु प्रताप नाम से फेक पासपोर्ट बनवाया था

पंजाब पुलिस 2022 से पीछे पड़ी थी। अनमोल मूलरूप से फाजिल्का जिले के दुतारावाली गांव का रहने वाला है, अक्टूबर 2012 से जुलाई 2025 तक 16 FIRs में आरोपी है। 24 जून 2022 को गृह मंत्रालय के इमिग्रेशन ब्यूरो ने आरोपी का लुकआउट सर्कुलर जारी किया। इस बारे में पंजाब पुलिस की रिक्वेस्ट थी। 20 जुलाई 2022 को पंजाब सरकार ने केंद्र से उसकी गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन शुरू करने की मांग की थी।

अब पढ़िए सिद्धू केस से कैसे जुड़ा अनमोल का नाम…
- तिहाड़ जेल में साजिश रची गई: सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला मर्डर के बाद अनमोल उर्फ भानु का नाम पहली बार चर्चा में आया था। पंजाब पुलिस की जांच में पता चला था कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल से मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। ॉ
- शूटर और हथियारों का इंतजाम किया: लॉरेंस के भाई अनमोल और भतीजे सचिन ने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया था। दोनों ने मूसेवाला की रेकी की। फिर उसके लिए शूटर और हथियारों का इंतजाम किया। पुलिस ने सचिन थापन को अजरबैजान में पकड़ा था, लेकिन अनमोल दुबई से केन्या और फिर अमेरिका भाग गया था।
- वकील बोले- केस में अनमोल अहम: सिद्धू मूसेवाला के वकील सतिंदर मित्तल बताते हैं कि मानसा पुलिस इस केस की जांच कर रही है। सिद्धू मूसेवाला मामले में 1850 की चार्जशीट में अनमोल का रोल है। उसने गोल्डी, लॉरेंस और अन्य साथी व शूटरों के साथ हत्या की साजिश रची थी। वकील ने आगे कहा कि उम्मीद है, मानसा पुलिस जल्द ही उसे यहां लेकर आएगी। अनमोल के पकड़े जाने से केस में कुछ नए खुलासे होंगे।
- करण औजला के शो में नजर आया था: करीब 2 साल पहले अनमोल अमेरिका में पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में नजर आया था। कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में आयोजित कार्यक्रम में अनमोल स्टेज पर सेल्फी लेता नजर आया था।

पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में नजर था अनमोल। (लाल घेरे में)
अनमोल को किस एजेंसी को सौंपा जाए, केंद्र तय करेगा न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि देश भर में गैंगस्टर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अब केंद्र सरकार तय करेगी कि उसे पहले किस एजेंसी को सौंपा जाए। मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण के लिए दो प्रस्ताव भेजे थे। मुंबई पुलिस अपने मामलों में जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग कर सकती है।
अधिकारी ने बताया कि अनमोल अमेरिका और कनाडा के बीच घूमता रहता था। पिछले साल नवंबर में, अनमोल को अमेरिका में अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। इस महीने की शुरुआत में, जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि उसे कनाडा में हिरासत में लिया गया है। अनमोल के पास रूसी पासपोर्ट था, जो उसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनवाया था।
[ad_2]
मूसेवाला केस का आरोपी अनमोल भारत लाया गया: पंजाब पुलिस 2 साल से पीछे थी, फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागा था फाजिल्का का गैंगस्टर – Chandigarh News
