[ad_1]
Last Updated:
Second Hand Car Sale Tips: पुरानी कार खरीदते समय सिर्फ कीमत न देखें. RC ट्रांसफर, लोन NOC, इंश्योरेंस ट्रांसफर, इंजन, बॉडी, सस्पेंशन और छोटे-छोटे हिस्सों की पूरी जांच जरूरी है. सोच-समझकर फैसला करें, ताकि भविष्य में बड़े खर्च और परेशानियों से बचा जा सके.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने के बाद दिल्ली में बम धमाका हुआ. इस धमाके में आई20 कार में विस्फोटक की आवाजाही की जा रही थी. अहम बात है कि इस कार को कई मालिकों ने बेचा था और अब वे सभी पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं. ऐसे में आपको पुरानी और सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और पुरानी कार लेने से पहले सोच-समझकर फैसला लें. सिर्फ कीमत देखकर निर्णय न लें. कार की स्थिति उसकी उम्र और रख-रखाव पर ध्यान दें. कभी-कभी सस्ते में कार लेने का मतलब बाद में बड़े खर्च से हो सकता है. इसलिए खरीदने से पहले पूरी तरह जांच करना जरूरी है.

दरअसल सेकेंड कार कार खरीदते और बेचते समय उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) ट्रांसफर करना जरूरी है. बिना ट्रांसफर के आप कानूनी मालिक नहीं माने जाएंगे. यह कदम भविष्य में किसी भी कानूनी या पुलिस संबंधी परेशानी से बचाता है. क्योंकि बाद में अगर कार किसी कानूनी पचड़े में फंसती है तो सबसे पहले आरसी में दर्ज नाम या मालिक को ही पकड़ा जाता है.

अगर कार लोन पर खरीदी गई थी तो NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेना बेहद जरूरी है. बैंक या फाइनेंस कंपनी से यह प्रमाणपत्र लेना आवश्यक है. इसके बिना कार का मालिकाना हक बदलना मुश्किल हो जाता है और बाद में परेशानी हो सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पुरानी कार खरीदने के बाद, इंश्योरेंस पॉलिसी नए मालिक के नाम पर ट्रांसफर कराना अनिवार्य है. इससे दुर्घटना या चोरी की स्थिति में सुरक्षा बनी रहती है. बिना ट्रांसफर के इंश्योरेंस कंपनी दावा स्वीकार नहीं करती हैं

कार खरीदते समय इंजन की स्थिति जानना बहुत जरूरी है. पता करें कि कभी इंजन रिपेयर हुआ है या नहीं. अगर इंजन में कोई बड़ी मरम्मत हुई है तो भविष्य में खर्च बढ़ सकता है. किसी भरोसेमंद मैकेनिक से जांच कराना सही रहता है.

कार की बाहरी और अंदरूनी हालत को ध्यान से देखें. बॉडी में झुर्रियाँ, डेंट या जंग की जांच करें. सस्पेंशन ठीक है या नहीं, इसे जरूर परखें. यह छोटे-मोटे नज़रअंदाज होने वाले मुद्दे बाद में बड़ी परेशानी बना सकते हैं.

पुरानी कार लेने से पहले जल्दबाजी न करें. हर छोटी-छोटी चीज़ की जांच करें. सीट, लाइट, टायर और ब्रेक की हालत देखना न भूलें. यह सब करने से आप भविष्य में अप्रत्याशित खर्चों और परेशानियों से बच सकते हैं और सरकार की ओर से तय शर्तों का पालन जरूर करें.
[ad_2]


