हिसार में गंदे पानी, टूटी सड़क को लेकर निगम को दिया अल्टीमेटम, बुधवार को बजाएंगे ढोल Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार नगर निगम के अधिकारियों को 12 क्वार्टर रोड निवासियों ने24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर समस्या का समधान नहीं किया तो निगम को जगाने के लिए बुधवार को निगम कार्यालय में ढोल बजाएंगे। 12 क्वार्टर रोड पर तोड़कर छोड़ी गई सड़क के लिए को लेकर बार -बार शिकायत के बावजूद 8 महीनों तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। सामाजिक संस्था जवाब दो हिसाब दो ने मोहल्ला वासियों के साथ टूटी हुई सड़क पर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।जवाब दो हिसाब दो संस्था के अध्यक्ष राजीव सरदाना ,राजेंद्र यादव ,ललित भाटिया , प्रशांत,उदय ,चरणजीत ने बताया कि सड़क के लिए मोहल्ला वासियों की सुनवाई नहीं हो रही। समाधान के लिए पार्षद,मेयर एवं निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरने के कारण लोगों को दिक्त होती है। प्रशासन को मंगलवार तक का अल्टीमेटम देते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि 18 नवंंबर को प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो बुधवार को जवाब दो हिसाब दो मोहल्ला वासियों के साथ निगम में ढोल बजाकर प्रदर्शन करेंगे ताकि संबंधित अधिकारियों की नींद टूट सके।

[ad_2]
हिसार में गंदे पानी, टूटी सड़क को लेकर निगम को दिया अल्टीमेटम, बुधवार को बजाएंगे ढोल