हरियाणा के नूंह में शादी में हंगामा, स्टेज पर नाच रही महिला डांसर ‘बिल्ली’ को युवक ने सबके सामने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़ Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

नूंह-मेवात के पचगांव में शादी से पहले डांस कार्यक्रम में बिल्ली डांसर से छेड़खानी पर हंगामा, वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बहस, पुलिस में शिकायत नहीं हुई है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले युवक स्टेज पर चढ़ता है और महिला डांसर के साथ अभद्रता करता है.

मेवात. हरियाणा के नूंह-मेवात के तावडू उपमंडल के गांव पचगांव में रविवार देर रात एक शादी से पहले आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया. स्टेज पर डांस कर रही एक महिला डांसर बिल्ली के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी की कोशिश करने पर महिला ने विरोध जताया तो नशे में धुत युवक भड़क गया और उसने महिला के मुंह पर लगातार थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले युवक स्टेज पर चढ़ता है और महिला डांसर के साथ अभद्रता करता है. महिला ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद युवक आग-बबूला हो गया और उसने महिला पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए. देखते ही देखते मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला होने लगा. माहौल में अफरा-तफरी मच गई.

आखिरकार कुछ युवकों ने किसी तरह महिला डांसर को बचाकर वहां से निकाला.घटना का पूरा वीडियो किसी ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं. एक पक्ष महिला डांसर का समर्थन कर रहा है कि उसने अपनी इज्जत की रक्षा के लिए सही कदम उठाया, तो दूसरा पक्ष युवक के साथ खड़ा दिख रहा है. कमेंट्स में गाली-गलौज और बहस का दौर चल रहा है.

पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई

फिलहाल इस मामले में न तो महिला डांसर की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज की गई है और न ही पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई की है. गांव में फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. बिल्ली डांसर ने कहा कि अब एक महिला को बदनाम किया जा रहा है और अब लोग उसे अपनी बहन बेटी समझकर ट्रोल ना करें.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

शादी में हंगामा! स्टेज पर नाच रही डांसर ‘बिल्ली’ को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़

[ad_2]