Chandigarh News: 2022 से होटल प्रतिनिधि बनकर कर रहा था ठगी Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस थाने ने गूगल सर्च के जरिये होटल बुकिंग ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने राजस्थान के 20 साल के यासिर और 27 साल के इस्पाक को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यासिर ने कबूला कि वह 2022 से साइबर अपराध में शामिल था। आरोपी होटल प्रतिनिधि बनकर लोगों से ओटीपी लेकर फर्जी खरीदारी करता था और सामान बेचकर कैश अपने खातों में डालता था।

Trending Videos

चंडीगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह ने दिल्ली में होटल बुकिंग के लिए गूगल पर सर्च किया। गूगल पर मिले एक फर्जी नंबर पर कॉल करने पर ठगों ने उनसे ओटीपी लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 60 हजार 900 उड़ा दिए। उस समय पीड़ित कार चला रहे थे। पुलिस ने सीडीआर, सीएएफ, ईएमईआई और ऑनलाइन खरीदारी डेटा की जांच की। मोबाइल लोकेशन राजस्थान से दिल्ली तक ट्रेस हुई। जांच में पता चला कि फर्जी नामों से कई ऑर्डर दिल्ली और अन्य जगहों पर डिलीवर कराए गए। पुलिस ने दिल्ली में छापा मार कर इसपाक को पकड़ा गया, जिसने बताया कि वह कमीशन लेकर यासिर को फर्जी सिम देता था। उसकी निशानदेही पर यासिर को गिरफ्तार किया गया। उससे तीन मोबाइल फोन और तीन सोने के जेवर बरामद हुए।

[ad_2]
Chandigarh News: 2022 से होटल प्रतिनिधि बनकर कर रहा था ठगी