{“_id”:”691b152dee44ec4285058e06″,”slug”:”video-air-quality-improves-in-charkhi-dadri-2025-11-17″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चरखी दादरी में तीसरे दिन भी सुधरा एक्यूआई, प्रशासन की सख्ती से सुधर रही शहर की आबोहवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चरखी दादरी में हवा की गुणवत्ता लगातार सुधर रही है। सोमवार को जिला का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया, जो तीन दिन पहले 338 के आसपास था। लगातार उठते धूल-कणों और स्मॉग से परेशान लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसे ग्रेप-3 की पाबंदियों, बढ़ी हुई निगरानी और मौसम में आए बदलाव का संयुक्त नतीजा बताया है।
सड़कों पर पूरे दिन पानी का छिड़काव किया गया। नगर परिषद की एंटी-स्मॉग मशीनें मुख्य बाजार, लोहारू रोड, झोझू रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार धूल को दबाने का काम करती रहीं। निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। खुले में मलबा गिराने और बिना ढंके ट्रकों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
चरखी दादरी में तीसरे दिन भी सुधरा एक्यूआई, प्रशासन की सख्ती से सुधर रही शहर की आबोहवा