Ambala News: बिहार से गांजे की सप्लाई देने आए तस्कर को जीआरपी ने पकड़ा Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। बिहार से गांजा की सप्लाई देने के लिए पंजाब जा रहे एक युवक को जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान माधेपुरा बिहार निवासी राजा बाबू के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 80 हजार रुपये का 12.270 किलो गांजा बरामद किया गया है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रविवार को आरोपी को प्लेटफार्म 1-ए से गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पंजाब के अलग-अलग शहरों में गांजे की सप्लाई देनी थी। आरोपी के पास से तीन पैकेट पकड़े गए थे। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके।

Trending Videos

[ad_2]

Source link